{"_id":"5b2e8f134f1c1bc96b8b7d08","slug":"41529777939-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत सोल्जर बोर्ड का कैंप 26 को बनबसा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत सोल्जर बोर्ड का कैंप 26 को बनबसा में
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत ) में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड चंपावत 26 जून को बनबसा में कैंप लगाएगा। इसमें पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों (शहीद विधवाओं) की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। बनबसा-टनकपुर गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि कैंप 26 जून को सुबह नौ बजे से बनबसा के चूनाभट्ठा स्थित देवभूमि बीएड कॉलेज सभागार में आयोजित होगा। बताया कि कैंप की अध्यक्षता जिला सैनिक बोर्ड के पिथौरागढ़ और चंपावत के अधिकारी कर्नल जीएस चंद करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आह्वान किया है।