फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की सूची शासन को भेजें

वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की सूची शासन को भेजें

Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की सूची शासन को भेजें
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को सड़क निर्माण मामलों में वन अधिनियम की अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने जिले स्तर पर वन भूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरणों की सूची 15 दिन के भीतर शासन को भेजने को कहा है।
विज्ञापन

कहा कार्य समय पर पूर्ण हों, कार्यों की लागत में वृद्धि न हो। सरकार वर्ष 2018 को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है, इसलिए सभी अधिकारी ऐसी योजना तैयार करें जिससे उसमें रोजगार पैदा होने के साथ ही आमजन को उनका लाभ भी मिल सके। मुख्यमंत्री ने पानी की समस्या को देखते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जलाशयों का निर्माण करना छोटे-छोटे वर्षा आधारित नालों, गधेरों के आसपास भी जलाशय बनाने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से 13 जिलों में 13 नए पर्यटन स्थल विकसित करने के तहत प्रत्येक जिले को एक-एक करोड़ की राशि स्वीकृत की है। उसमें से 50 लाख की स्वीकृति शासन स्तर से भेजी जा रही है। उन्होंने कहा 50 लाख से भूमि, पार्क, साइड डेवलपमेंट, सीढ़ी, रैलिंग आदि कार्य किये जाने हैं। उन्होंने होम स्टे योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, डीएफओ केएस बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed