{"_id":"5afc699f4f1c1bce408b5d29","slug":"41526491551-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलज्यू महोत्सव की कारोबारी गतिविधियों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलज्यू महोत्सव की कारोबारी गतिविधियों में सन्नाटा
Updated Wed, 16 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। नौ मई से शुरू गोलज्यू महोत्सव के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 मई को संपन्न हुए। अलबत्ता व्यापारिक मेला अब भी जारी है। मगर कम भीड़भाड़ के चलते कारोबारी गतिविधियों में सन्नाटा है। वहीं शुक्रवार को कारोबारी गतिविधियां भी थम जाएगी।
गोरलचौड़ मैदान में इन दिनों हथकरघा विभाग के सहयोग से बड़ी संख्या में काशीपुर, धामपुर सहित दूरदराज की कई दुकानें लगी हैं। जिनमें हाथ से बने कपड़े, दन, कालीन, सूत की सामग्री, क्राकरी सहित तमाम सामग्री हैं। मगर इनके खरीददार काफी कम आ रहे हैं। मौसम के अलावा एटीएम में नकदी की कमी का भी यहां असर पड़ रहा है। कारोबारी इशरार सहित तमाम लोगों का कहना है कि इस बार कारोबार में जबर्दस्त कमी आने से भारी घाटा है। वहीं बृहस्पतिवार को मेले में कारोबारी गतिविधियों का अंतिम दिन है।