{"_id":"5adb727c4f1c1b84028b5cda","slug":"41524331132-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को स्वरोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को स्वरोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सेवायोजन विभाग ने कॅरियर काउंसलिंग कर छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं स्वरोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों की कॅरियर संबंधी विभिन्न शंकाओं को भी दूर किया गया।
ठा.एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित काउंसलिंग में जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों का विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ विभाग के कार्यालय या फिर नजदीकी जनसेवा केंद्र में स्वयं उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें भी विभाग के कार्यालय में उपलब्ध हैं, जिनका बेरोजगार अभ्यर्थी लाभ ले सकते हैं। प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार ने बताया छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने कॅरियर को लेकर भी सजग रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान राजेश पांडेय, खजान पाठक, करम सिंह खाती, शशांक मिश्रा, एल्सएस भट्ट, निर्मला मौर्या आदि उपस्थित थे। काउंसलिंग में विद्यालय के 155 छात्रों ने प्रतिभाग किया।