{"_id":"5ad626f64f1c1b85028b515d","slug":"41523984118-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्लादेश क्षेत्र के जंगल में आग धधकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्लादेश क्षेत्र के जंगल में आग धधकी
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के जंगल में एकाएक आग भड़क गई। रियासी बमनगांव के पास के जंगल में सोमवार शाम को आग लगने से करीब आधा हेक्टेयर जंगल छिटपुट रूप से प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू तो पाया गया, मगर आग के बाद घंटों तक जंगल धुंए से पटा रहा।
वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी का कहना है कि विभाग को आग लगने की सूचना नहीं है। अलबत्ता जानकारी लगने पर फायर वॉचरों के अलावा विभागीय टीम को मौके पर जाकर बचाव की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।