{"_id":"5a904fca4f1c1b187e8b7e3c","slug":"41519407050-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ डांग तोक में सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ डांग तोक में सड़क का निर्माण
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत) में लंबे संघर्ष के बाद रायनगर चौड़ी के डांग तोक के लोगों का सड़क का सपना जल्द पूरा होगा। शुक्रवार को लोहाघाट ब्लॉक की ओर से प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के पास से रायनगर चौड़ी के डांग तोक तक सड़क का काम शुरू हो गया है। इस तोक में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता और तहसीलदार नीलू चावला की मौजूदगी में डेंसली गांव के नारायण सिंह देउपा ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया।
रायनगर चौड़ी, डैंसली के संयुक्त गोचर पनघट की जमीन के बीच से बनने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क से गांव के डांग तोक के लोगों को फायदा होगा। इधर, बीडीसी सदस्य भैरव राय का कहना है कि डांग तोक तक सड़क नहीं होने से यहां के लोग करीब एक किलोमीटर दूर भवन निर्माण आदि सामग्री उतारने को मजबूर होते थे, जिसके चलते उन्हें काफी ढुलान भाड़ा देना पड़ता था। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, भुवन सिंह, हर सिंह, नाथू राम राय, प्रकाश राय, मोहन राय, हरीश कापड़ी आदि मौजूद रहे।