{"_id":"5a8b16134f1c1b92268bb1d4","slug":"41519064595-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशु की हैंडराइटिंग से प्रभावित हुए खंड शिक्षाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियांशु की हैंडराइटिंग से प्रभावित हुए खंड शिक्षाधिकारी
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के खंड शिक्षाधिकारी महावीर चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय सूरी का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट मिलने के साथ शैक्षिक स्तर काफी अच्छा पाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कई सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने बड़ी ही सहजता से उत्तर दिया।
खंड शिक्षाधिकारी ने बच्चों की स्वच्छता, मिड डे मील की गुणवत्ता, शिक्षा के स्तर की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कक्षा तीन के छात्र प्रियांशु की अंग्रेजी, हिंदी की हैंड राइटिंग और उसके बौद्धिक स्तर को देखते हुए बीईओ काफी प्रभावित हुए। उन्होंने छात्र की प्रतिभा को देखते हुए अपनी ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि कक्षा दो के छात्र कमल द्वारा बेझिझक लगातार सुनाई गई कहानियों ने भी काफी प्रभावित किया। बीईओ ने बच्चों के साथ बैठकर उनके लिए बनी मिड डे मील खाकर उसकी गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र जोशी और सहायक अध्यापक मीना गोस्वामी के प्रयासों को सराहा।