फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ट्रक मालिकों ने उपखनिज निकासी ठप की

ट्रक मालिकों ने उपखनिज निकासी ठप की

Tue, 16 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रक मालिकों ने उपखनिज निकासी ठप की
ट्रक संचालकों का आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। जिला प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामियों को शारदा से खनिज निकासी की अनुमति के आदेश जारी करने से शक्तिमान ट्रक मालिक भड़क उठे हैं। विरोध में ट्रक मालिकों ने मंगलवार दोपहर से खनिज निकासी ठप कर दी। उन्होंने प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकाल कर जगन्नाथ चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका। एसोसिएशन के छह दर्जन से अधिक सदस्यों ने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी देकर प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खनिज निकासी में उतारने से उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा होगा। उन्होंने आदेश रद्द करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शारदा से खनन कार्य में करीब तीन सौ से अधिक शक्तिमान वाहन चल रहे हैं। खनिज निकासी को लेकर इस बार ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक, शक्तिमान ट्रक मालिक आमने-सामने आए हैं। प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं देने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी, लेकिन न्यायालय द्वारा निर्णय नहीं देने के बाद ट्रैक्टर स्वामियों ने 15 जनवरी को सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनिज निकासी के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम के आदेश का पता चलते ही शक्तिमान ट्रक मालिक भड़क उठे। उन्होंने शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार की सुबह पहले फेरे के बाद खनिज निकासी ठप कर दी। अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी के नेतृत्व में ट्रक मालिकों ने प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया और जगन्नाथ चौराहे पर पुतला फूंका। एसोसिएशन अध्यक्ष योगी का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकासी के आदेश रद्द करने तक निकासी ठप रखी जाएगी। एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि केवल शक्तिमान ट्रकों से ही खनिज निकासी की जाए। अन्य व्यावसायिक वाहनों का कड़ा विरोध किया जाएगा। यदि ट्रैक्टर से निकासी का आदेश रद्द नहीं किया गया तो छह दर्जन से अधिक ट्रक मालिक सामूहिक आत्मदाह करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में मनोज गुप्ता, सतीश उपाध्याय, दीपक नाथ, कमल गुप्ता, जफरुद्दीन, रियासत हुसैन, शाहिद अली, मो. हलीम आदि ट्रक मालिक शामिल थे।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली से खनिज निकासी की अनुमति देने के डीएम के आदेश से गुस्सा
प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकाली, पुतला फूंका
छह दर्जन से ज्यादा ट्रक मालिकों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी


ट्रैक्टर से खनिज निकासी का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण : हेमेश
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनिज निकासी के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शीघ्र अवरोध को दूर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि शारदा से शक्तिमान ट्रकों द्वारा वर्षों से खनिज निकासी की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खनिज निकासी कार्य में लगाया गया तो दुर्घटनाओं को खतरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यदि खनिज खरीदने की व्यवस्था करती है तो यही शक्तिमान ट्रक निर्धारित मात्रा में खनिज की निकासी कर राजस्व बढ़ाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed