{"_id":"5a3a9eb54f1c1b3c3d8bef69","slug":"41513791157-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर जमकर धमाल मचाया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक रईस मियां ने किया। बच्चों द्वारा प्रार्थना के बाद प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन ने उपस्थित अभिभावकों और आगंतुकों का स्वागत किया। स्कूल के चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे ने स्कूल की प्रगति, भविष्य की योजनाओं और शिक्षण में बेहतरी के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। शिक्षिका रितिका कश्यप ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सचिव युजिन जार्ज ने भी विचार रखी। इस दौरान बच्चों ने एकाकी जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। समारोह में एनएचपीसी के मुख्य अभियंता अमिताभ झा, टनकपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरूंग, कृषि उत्पादन मंडी परिषद उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बसेड़ा, देवेंद्र गुरूंग आदि मौजूद थे। संचालन फिलस जार्ज, सुनीता लारेंस, अनुराग चंद्र, रौचेल मार्क ने किया। फार्म निदेशक रिक शिप्वे ने सभी का आभार जताया।