फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चोटिल गरीब महिला के इलाज को हाथ बढ़ा रहे ग्रामीण

चोटिल गरीब महिला के इलाज को हाथ बढ़ा रहे ग्रामीण

Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
चोटिल गरीब महिला के इलाज को हाथ बढ़ा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
चंपावत। लधिया घाटी के लोगों के हाथ गंभीर रूप से घायल गरीब ग्रामीण महिला के लिए मददगार बने हुए हैं। एक मुहिम जो मिसाल बन गयी संगठन की सोशल मीडिया के जरिए चलाई गई पहल से इस गरीब महिला का इन दिनों खटीमा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल महिला की हालत भी सुधर रही है।

लधिया घाटी के मछियाड़ की रेखा देवी (30) पत्नी पान सिंह बगोटी पांच दिन पूर्व अपने घर में दस फीट नीचे खाई में गिर गई। महिला के कमर, पीठ और पांव में फैक्चर हो गया। महिला का पति करीब पांच साल पूर्व गुमशुदा है। एक मुहिम जो मिसाल बन गई संगठन की पहल से घायल महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


महिला को चल्थिया गांव से भाई राजेंद्र सहित कई लोग हल्द्वानी बेस अस्पताल के बाद खटीमा के एक निजी अस्पताल में लाया गया। संगठन की पहल पर 96 लोगों ने रेखा का इलाज करा रहे भाई राजेंद्र के खाते में अब तक करीब 94652 रुपये जमा करा दिए है। इस राशि से उपचार करा रही रेखा की हालत में सुधार है। रेखा के पिता और परिजनों ने तमाम मददगारों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed