फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   168 स्कूलों में 300 अन्वेषक सर्वेक्षण करेंगे

168 स्कूलों में 300 अन्वेषक सर्वेक्षण करेंगे

Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
168 स्कूलों में 300 अन्वेषक सर्वेक्षण करेंगे

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला में दिसंबर में भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन में होने वाले सर्वेक्षण पर विस्तार से जानकारियां दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) आरसी पुरोहित ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया कि कार्यक्रम के तहत देश के 12 हजार स्कूलों में जिले के 168 स्कूलों का चयन प्रयोग के रूप में किया गया है। सर्वेक्षण में 300 अन्वेषक कार्य करेंगे।


डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने इन अन्वेषकों को संपूर्ण प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए गंभीरता से दायित्वों की पूर्ति करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के मुख्य संदर्भदाता डॉ.अवनीश कुमार शर्मा और डॉ.पारूल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद क्षेत्र अन्वेषकों के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया से सही तरीके परिचित कराना है। ताकि 13 दिसंबर को होने वाले सर्वेक्षण में दायित्वों का निर्वहन कर सकें। क्षेत्र अन्वेषकों का दूसरा प्रशिक्षण सर्वेक्षण दिवस से एक सप्ताह पूर्व कराया जाएगा। सर्वेक्षण दिवस पर मुख्य सचिव स्तर से नियुक्त विभिन्न पर्यवेक्षक जिले के चयनित स्कूलों में सर्वेक्षण की प्रक्रिया पर पैनी निगाह रखेंगे। इसके लिए सीईओ कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। ये केंद्र सर्वेक्षण से एक सप्ताह पूर्व 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed