{"_id":"5972416a4f1c1b4c258b47e4","slug":"41500660074-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में विधायक निधि से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में विधायक निधि से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुरक्षा के लिहाज से जल्द ही विभिन्न चौराहों और मुख्य स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने इस संबंध में विधायक निधि से धनराशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने इस संबंध में डीएम डा.अहमद इकबाल को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नगर में चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्थानों और चौराहों पर सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरे लगाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सीसी कैमरे लगाने की जगह की तलाश की जा रही है। इस बीच विधायक ने जिला मुख्यालय में सीसी कैमरे लगाने का ऐलान किया है। शुक्रवार को नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधायक ने मोबाइल से वार्ता कर डीएम को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।