{"_id":"5c2ced0fbdec2256ca01e65a","slug":"35-passengers-left-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की सूझबूझ से बची 35 यात्रियों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की सूझबूझ से बची 35 यात्रियों की जान
Wed, 02 Jan 2019 10:25 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत रोडवेज बस स्टेशन में खड़ी ब्रेक फेल होने वाली रोडवेज बस।
- फोटो : AMAR UJALA
चंपावत-टनकपुर एनएच पर बनलेख से दो किलोमीटर आगे लोहाघाट से नैनीताल जा रही रोडवेज बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। ड्राइवर ने सड़क किनारे की दीवार के सहारे बस की स्पीड नियंत्रित की। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बताया गया कि ब्रेक का प्रेशर कम हो गया था। परिवहन विभाग अब जांच में जुट गया है।
लोहाघाट से नैनीताल जा रही रोडवेज बस (यूके 07 पी 3281) बुधवार को लोहाघाट और चंपावत से सवारियां भरकर डेढ़ बजे के आसपास बनलेख से दो किमी आगे पहुंची तो बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिससे वाहन में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक हरीश जोशी ने हाइवे पर बनी दीवार के सहारे बस को रगड़ कर स्पीड को नियंत्रित किया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
घटना के बाद चालक हरीश जोशी और परिचालक नंद किशोर ने इसकी सूची लोहाघाट डिपो में दे दी। लोहाघाट डिपो से दूसरी बस की व्यवस्था कर बस यात्रियों को रवाना किया। दुघर्टनाग्रस्त बस को चंपावत रोडवेज स्टेशन में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
कोट
बनलेख से धौन के बीच नैनीताल को जाने वाली बस का ब्रेक फेल नहीं हुआ था, बल्कि पावर ब्रेक का प्रेसर कम होना पाया गया है। वाहनों की रोज जांच होती है, नैनीताल को जाने वाली बस की यह दिक्कत क्यों आई, सर्विस हुई या नहीं यह जांच कराई जाएगी। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना कर दिया गया था। -केएस राना, एजीएम, लोहाघाट डिपो।