{"_id":"58a713f34f1c1b5833d88099","slug":"34-votes-246-km-to-decide","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 वोटों के लिए तय की 246 किमी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 वोटों के लिए तय की 246 किमी की दूरी
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 17 Feb 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
34 वोटों के लिए तय की 246 किमी की दूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी क्षेत्र में रहने वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की जाती है। चंपावत विधानसभा सीट के सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र बुंगा दुर्गापीपल में 77 मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनाने के लिए पोलिंग पार्टी को 246 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी।
इसमें पोलिंग पार्टी को 36 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ी। बावजूद इसके इस बूथ में केवल 34 लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बुंगा दुर्गापीपल मतदान केंद्र चंपावत विधानसभा क्षेत्र का सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र है, जो नैनीताल जिले की सीमा से लगा है। यहां तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को मतदान से दो दिन पूर्व ही रवाना किया जाता है।
मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को 105 किमी की एकतरफा यात्रा सड़क के जरिए और 18 किमी की यात्रा पैदल तय करनी पड़ी। बुंगा दुर्गापीपल की पोलिंग पार्टी मतदान के दो दिन बाद लौटी।
विज्ञापन
चाराल क्षेत्र में खर्ककार्की केंद्र रहा अव्वल
विधानसभा चुनाव में जिला मुख्यालय के चाराल क्षेत्र में खर्ककार्की मतदान केंद्र अव्वल रहा। यहां प्राथमिक विद्यालय के कक्ष संख्या एक में 821 में से 550, कक्ष संख्या दो में 1246 में 795 वोटरों ने मतदान किया। इसके अलावा मुडियानी में 662 में 454, लटौली में 1133 में से 570, सिमल्टा में 573 में 379, चैकुनीबोरा में 426 में 280, जीआईसी कक्ष एक में 675 में से 382, कक्ष दो में 652 में 388, चौकी में 609 में 395, कुलेठी में 1019 में 645, ढकना में 766 में 506, डूंगरासेठी में 462 में 303 लोगों ने वोट डाले।