फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   34 applicants pension approved

समाज कल्याण विभाग ने मंजूर की 34 आवेदकों की पेंशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
34 applicants pension approved
विचई ग्राम पंचायत में समाज कलयाण विभाग के शिविर में लोगों की समस्याओं दूर करते अधिकारी व कर्मचार? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। समाज कल्याण विभाग ने ग्राम पंचायत विचई में बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर लगाकर पेंशन योजनों के 34 आवेदकों की पेंशन स्वीकृत की। वहीं, विभिन्न योजनाओं के आवेदन फार्म बांटे। विधायक कैलाश गहतोड़ी और पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने जिला खनिज न्यास फाउंडेशन के तहत 50 दिव्यांग, वृद्धजनों को पौष्टिक योजना के खाद्यान्न किट भी बांटे।
विज्ञापन

राइंका सैलानीगोठ के परिसर में आयोजित हुए शिविर का उद्घाटन विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। विधायक ने कहा कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य जनता को उनके द्वार पर ही समस्याओं का निस्तारण और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को अधिक से अधिक लोगों की विभाग से जुड़ी समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। शिविर में रीड्स संस्था की चाइल्ड लाइन टीम ने भी स्टाल लगाकर लोगों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह सामंत, मुरलीधर भट्ट, द्वारिका शर्मा, जितेंद्र चंद, दीपक गहतोड़ी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, हरीश हैसियत, जिपं सदस्य किरन देवी, सैलानीगोठ प्रधान रमिला आर्या, विचई प्रधान पूनम चंद, आमबाग प्रधान मोहनी चंद, मोहनपुर प्रधान राधिका चंद आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed