फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आपात सेवा 108 कर्मचारी संगठन की बैठक

आपात सेवा 108 कर्मचारी संगठन की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
आपात सेवा 108 कर्मचारी संगठन की बैठक
लोहाघाट (चंपावत)। आपात सेवा 108 के कर्मियों ने बीते दो महीनों से वेतन नहीं मिलने और वाहनों का उचित रखरखाव नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द वेतन का भुगतान करने और वाहनों का उचित रखरखाव करने की मांग की।
विज्ञापन


आपात सेवा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष मदन राम की अध्यक्षता और गोविंद तिवारी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2008 में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 108 आपात सेवा का संचालन किया गया था। वर्तमान में आपात चिकित्सा सेवा के बुरे हाल हैं। आपात सेवा कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान गोविंद तिवारी, संदीप कुमार, भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह मनराल, राजेंद्र चम्याल, योगेश पंत, ललित अधिकारी, पवन, धीरेंद्र निवाल, कमल परवाल, सुशीला गड़कोटी, गोपाल बुराठी, रोशन सिंह, उमेद सिंह अधिकारी, कमलेश सिंह, प्रकाश राम, गणेश जोशी, गोविंद बोहरा, विजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पवन कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार माह से खराब है खुशियों की सवारी
लोहाघाट की खुशियों की सवारी (केकेएस) के टायर चार महीने सेे खराब हैं। चंपावत की 108 आपात सेवा तकनीकी खराबी के कारण बीते दो दिनों से लोहाघाट अस्पताल परिसर में खड़ी है। पाटी की 108 आपात सेवा का ईंधन की कमी से बीते 11 दिनों से एक ही शिफ्ट में संचालन हो रहा है। 108 सेवा के जिला प्रभारी रजत उनियाल का कहना है कर्मचारियों के वेतन का भुगतान और तकनीकी खराबी को ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।




वेतन न मिलनेे से पालिका कर्मियों में रोष
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका कर्मचारियों को जनवरी का वेतन न मिलने पर उत्तरांचल स्वच्छकार संघ ने रोष जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों को जल्द वेतन का भुगतान किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि फरवरी समाप्ति की ओर है लेकिन अब तक जनवरी का वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed