फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सोलर कुकर को तरस गए 40 लोग

सोलर कुकर को तरस गए 40 लोग

Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोलर कुकर को तरस गए 40 लोग
चंपावत। जिले में लोगों को सोलर कुकर का लाभ नहीं मिल रहा है। सोलर कुकर के लिए 40 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है, लेकिन सरकार से अनुदान नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को ये कुकर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) उपभोक्ताओं को 90 प्रतिशत अनुदान के बाद 986 रुपये में सोलर कुकर उपलब्ध कराता है। 2016-17 में 30 उपभोक्ताओं को सोलर कुकर दिए गए। इस साल 40 लोगों ने सोलर कुकर के लिए आवेदन किया है। मगर इस वर्ष सरकार की ओर से सब्सिडी नहीं मिलने से उन्हें ये कुकर नहीं मिल पा रहे हैं। उपभोक्ता कई बार इसे लेकर विभाग के चक्कर लगा चुके हैं, मगर उन्हें हर बार मायूस ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अन्य योजनाओं में भी नहीं मिल रही सबिसडी
सोलर कुकर ही नहीं, उरेडा की कई अन्य योजनाओं में भी लंबे समय से अनुदान नहीं मिल रहा है। इनमें सोलर लालटेन, सोलर घरेलू बत्ती आदि शामिल हैं। अनुदान नहीं मिलने से इन योजनाओं का लोगों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर कुकर के लिए मिलने वाला 90 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार से प्राप्त नहीं हुआ है। इसके चलते ये कुकर नहीं बांटे जा रहे हैं। अनुदान मिलने के बाद कुकर दिए जाएंगे। दो साल पहले 30 लोगों को सोलर कुकर दिए गए थे। - एमएस जंगपागी, अभियंता, उरेडा चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed