फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोक सभा चुनाव में मतदान से वंचित न रहे कोई दिव्यांग

लोक सभा चुनाव में मतदान से वंचित न रहे कोई दिव्यांग

Thu, 29 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव में मतदान से वंचित न रहे कोई दिव्यांग
चंपावत। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को जिले में 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव में सभी दिव्यांगों को मतदान की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी दिव्यांग मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन


यदि किसी भी दिव्यांग का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या छूट गया हो तो सबसे पहले उनकी सूची तैयार कर नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। दिव्यांगता की कुल 21 श्रेणियों का श्रेणीवार वर्गीकरण कर सूची बनाने के साथ ही मतदान केंद्र अनुसार दिव्यांग मतदाता सूची तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


कहा कि प्रत्येक तहसील में एक-एक दिव्यांग ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करें, जिनके माध्यम से दिव्यांगों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें। उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में 18 वर्ष के ऐसे दिव्यांगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी लोहाघाट आरसी गौतम, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, डॉ.आरके जोशी, जीबी जोशी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed