{"_id":"5beda797bdec22699b14a394","slug":"31542301591-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पास जमा कराने होंगे वाहनों के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पास जमा कराने होंगे वाहनों के दस्तावेज
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में बढ़ती हुई वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने यात्री वाहनों के रूप में चलने वाले सभी टैक्सी वाहनों और चालकों के दस्तावेज जमा करवाए जाने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने इस संबंध में सभी टैक्सी यूनियनों को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में सभी प्रकार के टैक्सी वाहनों की फिटनेस ठीक करने के साथ ही दस्तावेज और चालक का विवरण एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ज्यादातर वाहनों के टायरों के साथ ही फिटनेस की समस्या होने के कारण दुर्घटनाएं पेश आती हैं।
पुलिस की ओर से जारी नोटिस के बाद टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी और कुमाऊं महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने सभी टैक्सी चालकों और वाहन स्वामियों से तीन दिन के भीतर वाहनों के फिटनेस कागजात यूनियन के पास जमा किए जाने की अपील की है। कहा है कि वाहनों के कागजात जमा नहीं किए जाने की सूरत में पुलिस प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई में यूनियन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।