फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टनकपुर नगर क्षेत्र को जल्द ट्यूबवैल बोरिंग से मिलेगा पानी

टनकपुर नगर क्षेत्र को जल्द ट्यूबवैल बोरिंग से मिलेगा पानी

Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर नगर क्षेत्र को जल्द ट्यूबवैल बोरिंग से मिलेगा पानी
चंपावत। टनकपुर नगरीय क्षेत्र के लोगों को अब जल्द ही ट्यूबवेल से पानी मिलेगा। ट्यूबवेल योजना को तैयार करने के लिए कार्यदायी संस्था को 35 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था जल संस्थान ने अब तक पहले चरण की कार्य पूरा कर लिया है। टनकपुर नगर क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जल संस्थान ट्यूबवेल का निर्माण कर रहा है। ट्यूबवेल तैयार होने के बाद टनकपुर क्षेत्र की आधी जनसंख्या इससे लाभान्वित होगी।
विज्ञापन


बोरिंग का अब तक 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था के माध्यम से ट्यूबवेल का निर्माण मेला ग्राउंड के पास तैयार किया जा रहा है। इन दिनों संस्था के माध्यम से पानी लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता बीएस कारबी का कहना है कि टनकपुर मेला ग्राउंड के पास ट्यूबवेल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 35 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। अब तक 80 फीसदी काम पूरा कर लिया है। 15-20 दिन में ट्यूबवेल शुरू हो जाएगा।


ट्यूबवेल में 125 केएल का होगा टैंक
टनकपुर मेला ग्राउंड के पास निर्माणाधीन ट्यूबवेल में 125 केएल का टैंक तैयार किया जा रहा है। इस टैंक से लगभग आठ-नौ हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। टैंक बनकर तैयार हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने टैंक तक पाईप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। ट्यूबवेल से लगभग 1500 से 1800 एलपीएम पानी प्रतिदिन मिलेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed