फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लौटा दी जन औषधि केंद्र की दवाएं, बाजार से मंगाई

लौटा दी जन औषधि केंद्र की दवाएं, बाजार से मंगाई

Tue, 16 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लौटा दी जन औषधि केंद्र की दवाएं, बाजार से मंगाई
लोहाघाट (चंपावत)। यहां एक डॉक्टर ने एक मरीज से जन औषधि केंद्र की दवाओं को वापस करा ब्रांडेड दवाएं मंगवाई। अस्पताल प्रशासन अब इस मामले की जांच की बात कह रहा है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आए मरीज मनोज जोशी के मुताबिक अस्पताल की पर्ची पर जन औषधि केंद्र से ली गई दवाओं को डाक्टर ने वापस करा दिया। डाक्टर ने यही दवा बाहर के मेडिकल स्टोर से लाने को कहा। तपेदिक के उपचार की ये एंटीबायोटिक्स और मल्टी विटामिन दवाएं जन औषधि केंद्र से 137 रुपये मिली।
विज्ञापन


बाहर से मंगाई जाने वाली दवाएं अस्पताल की पर्ची के बजाय एक छोटे कागज के टुकड़े में लिखी गई। ये दवाएं 580 रुपये की मिली। इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र से मिलने वाली जेनरिक दवाओं को विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में इन दवाओं को वापस कर बाहर से ब्रांडेड दवाएं मंगाने का मामला बेहद गंभीर है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
- डॉ. आरपी खंडूरी सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed