फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दस विभागों के डी श्रेणी प्राप्त करने पर बिफरे डीएम

दस विभागों के डी श्रेणी प्राप्त करने पर बिफरे डीएम

Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
दस विभागों के डी श्रेणी प्राप्त करने पर बिफरे डीएम
चंपावत। जिला योजना की समीक्षा बैठक में डीएम एसएन पांडेय दस सूत्रों में विभागों के ’डी’ श्रेणी प्राप्त करने पर बिफर पड़े। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी महीनों में हर हाल में ’ए’ श्रेणी प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि सड़क, पुल, मनरेगा, विकलांग कल्याण, कृषि, वृद्धावस्था सहित 12 विभागों ने ए श्रेणी प्राप्त की है। उन्होंने भेषज, डीआईसी, दुग्ध, सहकारिता, पूल्ड आवास सहित अन्य विभागों को सभी सूत्रों में ए श्रेणी प्राप्त कर जिले को प्रथम स्थान में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने उद्योग केंद्र के महाप्रबंधन को ग्रामोद्योग के लिए आवंटित धनराशि तीन दिन में अवमुक्त करने, युवा कल्याण को पीआरडी जवानों और सेवायोजन विभाग को स्कूलों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तय करने, स्वास्थ्य और उरेडा विभाग को निर्माण कार्यों और उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला योजना में शासन स्तर पर अनुमोदित 32.10 करोड़ के सापेक्ष अवमुक्त 11.10 करोड़ की धनराशि को आगामी माहों तक व्यय करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को गरीब जनसामान्य के हित में रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बनने को कहा। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पीडी एचजी भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed