{"_id":"5b50d09d4f1c1b3b748b5cd6","slug":"31532022941-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए निकिता रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए निकिता रवाना
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र की उभरती एथलीट निकिता नाथ 21 जुलाई से बड़ोदरा में हो रही अंडर-18 आयु वर्ग की नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राज्य की टीम से प्रतिभाग करने बड़ोदरा रवाना हो गई हैं। नेशनल चैंपियनशिप में निकिता लंबी कूद के साथ ही सौ एवं दो सौ मीटर दौड़ में हिस्सा लेगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि निकिता तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। इस बार उसका विशेष रूप से लंबी कूद के लिए चयन हुआ है। एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी ने बताया कि बड़ोदरा में 21 से 23 जुलाई तक होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, दलीप राय आदि ने निकिता को रवाना किया। ब्यूरो