{"_id":"5b4f72f84f1c1b52748b58f0","slug":"31531933432-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में 22 जुलाई से लगेगी किसान हाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में 22 जुलाई से लगेगी किसान हाट
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। किसान यूनियन की ओर से 22 जुलाई से रामलीला मैदान में किसान हाट लगाया जाएगा। यूनियन बैठक में तय किया गया कि हर सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को यह हाट लगाया जाएगा। यूनियन ही सब्जियों के मूल्यों का निर्धारण करेगी। इस किसान हाट में जैविक और ताजी सब्जियां मिलेंगी।
बुधवार को यूनियन अध्यक्ष नवीन सिंह करायत की अध्यक्षता और मोहन चंद्र बगौली के संचालन में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि किसान जैविक सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन बिचौलियों के कारण बाजार में मेहनत का प्रतिफल नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने कहा कि वे बाजार मूल्य से कहीं सस्ते और जैविक सब्जियों को हाट के जरिये लोगों तक पहुंचाएंगे। हाट में सब्जियों के अलावा मक्का, मौसमी फल, आलू, लहसुन की भी बिक्री होगी।
क्षेत्रीय काश्तकारों को अपने उत्पादों को किसान हाट में लाने की अपील की गई है। बैठक में रायनगर चौड़ी, फोर्ती, कोलीढेक, बनगांव, कर्णकरायत, खेतीखान, सुई, डोबाभागू, मंगोली आदि गांवों के प्रगतिशील काश्तकार उर्वादत्त चौबे, केशव दत्त, तारादत्त खर्कवाल, धर्मानंद बगौली, सुरेश बिष्ट, धर्म सिंह बोहरा, बलवंत फर्त्याल, सोबन सिंह, त्रिलोक सिंह फर्त्याल, महेश राय, गणेश दत्त राय, सुरेश चौबे आदि मौजूद थे।