{"_id":"5b254b1c4f1c1b315d8b5665","slug":"31529170716-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब असुरक्षा के बीच मां पूर्णागिरि के दर्शन करने को विवश हैं श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब असुरक्षा के बीच मां पूर्णागिरि के दर्शन करने को विवश हैं श्रद्घालु
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां श्री पूर्णागिरि मेला समाप्ति के बाद भी मां के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम जारी है। ईद व रविवार दो दिन का अवकाश होने के चलते शनिवार की दोपहर से देवी मां के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। धाम क्षेत्र से पूरा फोर्स हटाकर वीआईपी ड्यूटी में भेजे जाने से मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मंदिर समिति के स्वयं सेवक दर्शन की व्यवस्था करने में लगे हैं, लेकिन उनसे भीड़ नियंत्रित न हो पाने के कारण भक्तों को दर्शन के लिए धक्का-मुक्की झेलनी पड़ रही है।
पूर्णागिरि धाम का सरकारी मेला 104 दिन के बाद गत शुक्रवार को विधिवत संपन्न हो गया। मेला समाप्त होने के बाद मेला क्षेत्र से चिकित्सा, पथ प्रकाश, सफाई की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा में तैनात सारी फोर्स हटा लिया गया है। इससे धाम में पहुंच रहे श्रद्धालु असुरक्षा के बीच दर्शन करने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन की ओर ठुलीगाड़ थाने में एक इंस्पेक्टर व तीन कांस्टेबल तैनात किए गए हैं, लेकिन धाम में उमड़ रही भीड़ के मद्देनजर यह फोर्स नाकाफी है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी मोहन चंद्र पांडेय, महेश चंद्र पांडेय आदि का कहना है कि भीड़ के मद्देनजर प्रशासन को कुछ दिन और धाम क्षेत्र में फोर्स तैनात रखना चाहिए था, विशेषकर मुख्य मंदिर में दर्शन की व्यवस्था फोर्स के बगैर संभव नहीं है। उन्होंने कहा है कि ईद व रविवार का दो दिन का अवकाश पड़ने से देवी मां के दर्शन को काफी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है। यदि भीड़ बढ़ी तो और अव्यवस्था फैलने की आशंका है। इधर सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि 21 जून को योग दिवस के मौके पर देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिले का ज्यादातर फोर्स वीआईपी ड्यूटी भेजना पड़ा है। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ने पर ठुलीगाड़ थाने के अलावा टनकपुर कोतवाली से फोर्स भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन