{"_id":"5b0c408d4f1c1ba56e8b4ff4","slug":"31527529613-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि का पेंच दूर करने की कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि का पेंच दूर करने की कार्रवाई करें
Updated Mon, 28 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जनसुनवाई हुई। इसमें लोगों ने सात समस्याएं दर्ज कराई। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने स्थानीय स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का निस्तारण आगामी जन सुनवाई दिवस से पूर्व करने तथा शासन स्तर से हल होने वाली समस्याओं के प्रकरण शासन को भेजने को कहा।
मोहन सिंह महर के बसौटी रौकुंवर सड़क पर वन भूमि पेंच दूर करने की मांग उठाई। जाख जिंडी के गुमान सिंह ने जाख में सार्वजनिक नौले की मरम्मत कराने को कहा। बगौटी के प्रवीण पांडेय ने बगौटी में सुरक्षा दीवार बनाने, फर्नीचर की व्यवस्था करने के साथ शौचालय, पेयजल भी मांगा। छतार के यशोधर भट्ट, न्यू कॉलोनी के घनश्याम जोशी ने क्वैराला पंपिंग योजना से छतार वार्ड को भी जोड़ने, छतार में पेयजल वितरण में असमानता दूर करने की मांग उठाई। एडीएम ने ईई जल निगम को पेयजल लाइन के विस्तारीकरण में छतार वार्ड का भी संज्ञान लेने, ईई जल संस्थान को 29 मई की सुबह पेयजल वितरण के समय स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ एसएस बिष्ट, प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल, पीडी एचजी भट्ट, सीएमओ डॉ. एमएस बोरा, सीईओ आरसी पुरोहित आदि थे।