{"_id":"5ae5fd774f1c1b64098b7267","slug":"31525022071-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना की पंचायतों में आज देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना की पंचायतों में आज देंगे जानकारी
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की जानकारी सोमवार को जिले के सभी 313 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को दी जाएगी। ग्राम पंचायत की बैठक में योजना के लाभ और उससे जुड़ने की जानकारी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देंगे। हर ग्राम पंचायत के प्रत्येक पात्र परिवार के मुखियाओं का राशनकार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कराया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की जिला नोडल अधिकारी डॉ.रश्मि पंत ने बताया कि चंपावत जिले में 10844 गरीब परिवारों को इस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सोमवार को जिले की सभी 313 ग्राम पंचायतों में पात्र लोगों से जरूरी कार्यवाही कराई जाएगी। आयुष्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए बीमाधारकों को इलाज के लिए सरकारी व अनुमोदित प्राइवेट अस्पताल में भुगतान नहीं करना पड़ेगा।