{"_id":"5ab149224f1c1b27088b639b","slug":"31521568034-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से चार साल का मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले से चार साल का मासूम घायल
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में कटखने बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। मंगलवार को कटखने बंदर ने स्कूल से आ रहे एक चार वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। नगर में पिछले दो दिनों में बंदरों द्वारा बच्चों को घायल किया जा चुका है। परेशान लोगों ने वन विभाग से उन्हें कटखने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से घर आते समय हथरंगिया निवासी करन सिंह सामंत (4) पुत्र चंद्र सिंह सामंत पर कटखने बंदर ने एकाएक हमला कर दिया। बंदरों ने करन के सिर में नाखून से हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिजन और आसपास के लोग करन को अस्पताल ले गए, जहां उसके सिर में अत्यधिक गहरे घाव होने के कारण चार टांके लगे। इसके अलावा सोमवार को घर के आंगन में बैठी चांदमारी की तुलसी जोशी पर भी बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया था। लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक के चलते उनका जीना मुश्किल बना हुआ है। बंदर उनके घरों के भीतर घुसकर सारा सामान बर्बाद कर दे रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से कटखने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।