{"_id":"5a54eb864f1c1b0f788b78ac","slug":"31515514758-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेट विद्युत लाइन बिछाए जाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेट विद्युत लाइन बिछाए जाने का काम शुरू
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेड विद्युत लाइन बिछाए जाने का काम शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में केंद्र सरकार की एकीकृत पावर विकास स्कीम (आईपीडीएस) के तहत नगर में कोटेड विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। कोटेट लाइन के चलते करंट का खतरा कम हो जाएगा। इसके तहत शिवालय मंदिर मार्ग में चिल्ड्रेन पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने भूमि पूजन के साथ इस कार्य का शुभारंभ किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना था कि इस योजना के तहत नगर में खुले तारों से लोगों को निजात मिल सकेगी। विद्युत विभाग के अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि क्षेत्र में 3.71 करोड़ रुपये की लागत से करीब 3.5 किमी एलटी केबल बदली जाएंगी।
जबकि, कोलीढेक पुल से बिजली घर तक 11 केवी के विद्युत तार बदले जाएंगे। कोलीपुल से शिवालय तक 11 केवी की केबल खींची जाएगी। नगर में नई लाइन बिछने के बाद पुराने बिजली के तारों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए नगर में 100 केवी के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। लाइन बिछाने का कार्य दिल्ली की एसआरवी टेक कंपनी कर रही है। इस दौरान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के प्रतिनिधि गोविंद वर्मा आदि थे।