{"_id":"5a4fb6984f1c1b47198b50ea","slug":"31515173528-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभिलेखों की केंद्रीय टीम ने जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभिलेखों की केंद्रीय टीम ने जांच की
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्र सरकार की ओर से आई टीम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर पंचायत में स्वच्छता को लेकर दूसरे दिन भी अभिलेखों की जांच की गई। टीम ने पंचायत की ओर से पर्यावरण मित्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बारीकी जानकारी ली। कार्वी कंपनी के प्रतिनिधि सौरभ सक्सेना और विनोद कुमार राणा ने शौचालयों की जानकारी, स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच की प्रगति की जानकारियां प्राप्त की।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में सभी के पास शौचालय बने हुए हैं। जिन लोगों के कच्चे शौचालय हैं, उनको पक्का किया जा रहा है। बताया कि कच्चे शौचालय वाले 53 लोग हैं। टीम ने पर्यावरण मित्रों से स्वच्छता के तहत सवाल भी पूछे। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से पंचायत की ओर से दिए जाने वाले ट्रेक शूट, मास्क, बूट, फावड़ा, हाथ गाड़ी, दस्ताने आदि के बारे में पूछा।
नगर पंचायत के अनुसार शनिवार से दूसरे चरण में नगर क्षेत्र में सीधी पड़ताल की जाएगी। इसके तहत शहर में स्वच्छता के तहत जानकारी लेगी। तृतीय चरण में लोगों से सीधा संवाद कर ऑनलाइन 10 सवाल पूछे जाएंगे। सभी जानकारियां एकत्र करने के बाद नगर पंचायत को नंबर दिए जाएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, जगदीश लाल साह, राजकुमार बिष्ट, भुवन उपाध्याय, प्रकाश उप्रेती आदि मौजूद थे।