{"_id":"5a1af51f4f1c1b6e468b67ff","slug":"31511716127-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष समिति आज कलक्ट्रेट में करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष समिति आज कलक्ट्रेट में करेगी प्रदर्शन
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय के विकास के लिए फिर से हुंकार भरी है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष समिति 27 नवंबर को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के साथ ही सीएम को ज्ञापन भेजेगी। मांगों पर समुचित कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
रविवार को समिति अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी और हरेंद्र सिंह बोरा के संचालन में हुई बैठक में कहा कि पूर्ववर्ती और अब वर्तमान सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। तय किया गया कि 27 नवंबर को समिति कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के साथ ही सीएम को ज्ञापन भेजेगी। एक माह के भीतर समुचित कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन करने चेतावनी दी। बैठक में जयदत्त भट्ट, डीके पांडेय, भूपेंद्र सिंह महर, दिनेश पांडेय, हरीश चौधरी, रमेश पुनेठा, मोहन चौधरी, दीवान सिंह, रमेश मनराल, लोकमणी पंत, नारायण टम्टा, गोपाल भंडारी, ललित भट्ट मौजूद थे।