{"_id":"59a6fbd14f1c1b08278b47d7","slug":"31504115665-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी से पलट रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी से पलट रही है सरकार
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के किसानों ने ऋण माफी के प्रति सरकार की उदासीनता को लेकर नाराजगी जताई है। रामलीला मैदान में जिलाध्यक्ष नवीन करायत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में ऋण माफी के लिए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी गई। साथ ही पिथौरागढ़ में 36 दिनों से चल रहे किसानों के क्रमिक अनशन को समर्थन देने का ऐलान किया गया। उन्होंने शासन प्रशासन द्वारा आंदोलनकारी किसानों से वार्ता नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के वक्त किसानों से कर्ज माफी सहित कई वायदे किए थे। लेकिन अब सरकार किसानों की ओर पीठ कर रही है। कहा कि पहाड़ को सूखाग्रस्त करने के संबंध में बैंक समितियों की ओर से बीमा करवाया गया था, लेकिन इस बीमा का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इस मौके पर रमेश चंद्र, हरीश चंद्र पांडेय, कमलाकांत जोशी, नरेश भट्ट, कैलाश महर, ललित मोहन खर्कवाल, बसंत मुरारी, ललित गहतोड़ी, भगवान सिंह अधिकारी, हरीश सिंह कुंवर, त्रिलोक जोशी, हर सिंह कुंवर आदि ने एकजुट होकर किसानों के मसलों पर आंदोलन करने की बात कही।