फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   विधायक गहतोड़ी ने गौ सेवा आश्रम का किया लोकार्पण

विधायक गहतोड़ी ने गौ सेवा आश्रम का किया लोकार्पण

Mon, 24 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विधायक गहतोड़ी ने गौ सेवा आश्रम का किया लोकार्पण
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सोमवार को कालाझाला आश्रम में जनसहयोग से बने गो सेवा आश्रम का लोकार्पण किया। कहा कि गोसेवा मात्र से 33 हजार कोटि देवी-देवताओं की पूजा के बराबर पुण्य मिलता है। विधायक ने चुनाव से पूर्व गोशाला निर्माण के लिए निजी तौर पर दी गई 4.51 लाख रुपये की सहयोग राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का ऐलान किया है। पं. जगदीश चंद्र ओली के पुरोहित्य में विधिविधान से गोकथा पाठ, हवन, यज्ञ किया। कालाझाला आश्रम के संत वेदांताचार्य स्वामी संध्यागिरि की अध्यक्षता में गोसेवा समिति अध्यक्ष समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, उपाध्यक्ष हरीश हैसियत ने संचालन किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी, डॉ. देवी दत्त जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, दीपक पाठक, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, रोहिताश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, एसडीएम अनिल चन्याल, पशु चिकित्सक डॉ. डीके शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल मुकुल कुमार पंत, हरीश पांडेय, कैप्टन दीवान सिंह, सुरेंद्र शारदा, धीरेंद्र खर्कवाल, मोहित गड़कोटी, अमित गड़कोटी, मनोज खर्कवाल, शशांक गोयल, ललित ठाकुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed