फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   3 Ultrasound machines, 2 Radiologist & facility of examination in just 1 centre

आल्ट्रासाउंड मशीनें 3, रेडियोललॉजिस्ट 2 और परीक्षण 1 जगह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
3 Ultrasound machines, 2 Radiologist & facility of examination in just 1 centre
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : AMAR UJALA
चंद्रशेखर जोशी, चंपावत। जिले के दो सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों (चंपावत जिला अस्पताल व टनकपुर संयुक्त अस्पताल) में बीते दो माह में हुए अल्ट्रासाउंड परीक्षण से तीन गुने अधिक परीक्षण निजी अस्पतालों में हुए हैं। और चंपावत क्षेत्र में ये आकडा़ दोगुना है। ये तस्वीर तब है, जब दोनों सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं। सरकारी अस्पताल में कम परीक्षण होने का नुकसान लोगों को अधिक कीमत देकर चुकाना पड़ रहा है। चंपावत गी जिले के तीन सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं, रेडियोलॉजिस्ट दो हैं, मगर परीक्षण सिर्फ एक जगह (लोहाघाट) हो रहा है। मशीन खराब होने से 30 अप्रैल से चंपावत जिला अस्पताल में परीक्षण नहीं हो रहा है, जबकि टनकपुर संयुक्त अस्पताल में मशीन तो ठीक है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से टनकपुर में 2018 से परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक हेम बगौली ने बताया कि चंपावत में मार्च व अप्रैल में 114 अल्ट्रासाउंड परीक्षण हुए, जबकि यहां के दो निजी अस्पतालों में इस अवधि में 230 परीक्षण हुए हैं। जबकि टनकपुर अस्पताल में एक भी परीक्षण नहीं हुआ है, यहां एक निजी अस्पताल में बीते दो माह में 240 अल्ट्रासाउंड परीक्षण हुए हैं। निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने पर लोगों को अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन
---:: मरम्मत को डीजी से मांगे 1.49 लाख रुपये ::: चंपावत जिला अस्पताल की तीन साल पूर्व क्रय की गई मशीन में खामी आने से 30 अप्रैल से अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं। सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि मशीन को ठीक कराने के लिए इंजीनियर को बुलवाया जा रहा है। इधर, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेज मशीन रिपेयर के लिए 1.49 लाख रुपये के बजट के आवंटन का आग्रह किया है।
विज्ञापन
-::: लोहाघाट में दो माह में 490 परीक्षण :: लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड परीक्षण की गति सबसे ज्यादा है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया ने बताया कि मार्च व अप्रैल में कुल 490 अल्ट्रासाउंड हुए हैं। वैसे यहां इस साल जनवरी से अप्रैल तक कुल 994 अल्ट्रासाउंड परीक्षण किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
--: " चंपावत की अल्ट्रासाउंड की मशीन जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। मशीनों के संचालन व उसके रखरखाव में भी सुधार की जरूरत है। टनकपुर संयुक्त अस्पताल में परीक्षण के लिए वैकल्पिक इंतजाम कराए जाएंगे।" -कैलाश गहतोड़ी, विधायक, चंपावत।
--: अटैचमेंट कर टनकपुर में शुरू होंगे परीक्षण: डीएम डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि सबसे अधिक आबादी वाले टनकपुर-बनबसा क्षेत्र को अल्ट्रासाउंड परीक्षण की सरकारी अस्पताल में सुविधा के लिए रेडियोलॉजिस्ट को संबद्ध किया जाएगा। ये संबद्धीकरण सप्ताह में दो से तीन दिन का होगा। कहा कि टनकपुर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

3 Ultrasound machines, 2 Radiologist & facility of examination in just 1 centre
विधायक कैलाश गहतोडी़। - फोटो : AMAR UJALA
विधायक कैलाश गहतोडी़।

3 Ultrasound machines, 2 Radiologist & facility of examination in just 1 centre
टनकपुर संयुक्त अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला। - फोटो : AMAR UJALA
टनकपुर संयुक्त अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed