{"_id":"5b0aec3d4f1c1b9d6e8b4e17","slug":"29-crores-do-not-have-a-single-note-of-rs-2-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 करोड़ में एक भी नोट दो हजार रुपये का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 करोड़ में एक भी नोट दो हजार रुपये का नहीं
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 27 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नकदी की कमी से शो पीस बना चंपावत एसबीआई का मुख्य एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक को बीते शुक्रवार को 29 करोड़ रुपये मिले । लेकिन रकम की इस बड़ी खेप में एक भी नोट दो हजार रुपये और 200 का नहीं है। एसबीआई को मिली धनराशि में 500, 100, 50 और 10 के नोट हैं। इनमें भी 500 रुपये के नोट की संख्या बेहद सीमित है। बड़े नोट नहीं होने से आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को इन नोटों की गिनती की जाएगी। जबकि मंगलवार से नकदी का वितरण किया जाएगा।
एसबीआई को रिजर्व बैंक से बीते शुक्रवार को 29 करोड़ रुपये की धनराशि मिली। हालांकि बैंक बीते तीन माह से रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये की मांग कर रहा था। उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि बैंक को मिली 29 करोड़ रुपये की धनराशि में दो हजार और दो सौ के नोट नहीं हैं। इनमें पांच सौ के नोट की संख्या भी बेहद सीमित है। उन्होंने बताया कि ग्राहक छोटे नोट लेने में कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जिससे बड़े नोट खत्म होने के बाद दिक्कतें होने की संभावना है।
उधर शनिवार और रविवार को बैंक में दो दिन अवकाश रहा। जिससे एटीएम में नकदी नहीं डाली जा सकी। रविवार को जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम बंद रहे। यहां के 14 एटीएम में से बैंक आफ बड़ौदा और केनरा के एटीएम से ही धनराशि निकल रही थी। एसबीआई के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को बैंक के मुख्य एटीएम में 20 लाख रुपये डाले गए थे।