फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   26.55 crore from wine district meet

शराब से जिले को मिलेंगे 26.55 करोड़ रुपए

Wed, 15 Apr 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चंपावत Updated Wed, 15 Apr 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
26.55 crore from wine district meet

 जिले में शराब की सभी 16 दुकानों की लाटरी शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई है। शराब से मौजूदा वित्त वर्ष में 26.55 करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा। ये पिछले साल से 2.64 करोड़ अधिक है। लाटरी के चलते पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता और जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह के संचालन में लाटरी की प्रक्रिया को निपटाया गया।

विज्ञापन


अंग्रेजी शराब में लोहाघाट की दुकान सज्जन लाल वर्मा, चंपावत की भुवन चंद, टनकपुर की जानकी देवी, देवीधुरा की धर्मानंद, बनबसा की राजेश पुनेठा, बृजनगर हरीश चंद्र और पाटी की दुकान गीता देवी के नाम खुली, जबकि देशी शराब में चंपावत की दुकान कलावती, लोहाघाट की ईश्वरी देवी, पुल्ला-किमतोली की चरण दत्त, चौमेल की प्रकाश सिंह, चल्थी की गिरीश चंद्र, बनबसा प्रथम केशव दत्त, बनबसा द्वितीय चूड़ामणि, टनकपुर प्रथम सत्य प्रकाश वर्मा और  टनकपुर द्वितीय की दुकान कबीर के नाम खुली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, एसडीएम सदर अशोक जोशी, लोहाघाट के परितोष वर्मा, आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद सहित तमाम आवेदनकर्ता मौजूद थे।

तीन महिलाएं बनीं शराब कारोबारी
चंपावत। पिछले साल जिले की 15 शराब की दुकानों में से सिर्फ एक पर ही महिला कारोबारी की लाटरी निकली थी, लेकिन इस बार ये आंकड़ा तीन गुना हो गया। 16 दुकानाें में से तीन की लाटरी निकली है। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह ने बताया कि देशी में चंपावत की दुकान कलावती, विदेशी में टनकपुर की जानकी देवी तथा पाटी की दुकान गीता देवी के नाम निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे महंगी है लोहाघाट की दुकान
चंपावत। नगर की शराब की दुकान जिले की सबसे महंगी दुकान हैं। विदेशी शराब में लोहाघाट की दुकान से सालभर का अधिभार 2.91 करोड़ रुपए है। देशी दुकान में लोहाघाट की दुकान से अधिभार के रूप में इस बार 3.14 करोड़ रुपए मिलेंगे। जो पिछली बार से करीब 11 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed