{"_id":"64d520b289a80154fe0c69c6","slug":"2500-liters-of-turpentine-and-220-tins-of-birch-were-found-in-the-tanker-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-503-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टैंकर में मिला 2500 लीटर तारपीन और 220 टिन बिरोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टैंकर में मिला 2500 लीटर तारपीन और 220 टिन बिरोजा
Thu, 10 Aug 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
टैंकर में पकड़े गए बिरोजा के टिन गिनते वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज की टीम को तस्करी में पकड़े गए तेल के टैंकर में 2500 लीटर तारपीन और 220 टिन बिरोजा मिला है। विभाग ने टैंकर और बरामद सामान को जब्त कर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी चालक को मुचलके पर रिहा किया है।
बता दें कि शारदा रेंज के वन कर्मियों की टीम ने बुधवार को तेल के टैंकर (यूके04-सीबी-9386) में अल्मोड़ा से तस्करी कर हल्द्वानी ले जाया जा रहा तारपीन और बिरोजा पकड़ा। बृहस्पतिवार को हुई नाप में टैंकर से 2500 लीटर तारपीन और 220 टिन बिरोजा बरामद हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि टैंकर और बरामद सामान को सीज कर मामले में वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 41, 42 और 52 के अलावा लीसा अन्य वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1976 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी टैंकर चालक अल्मोड़ा निवासी दीवान राम पुत्र जोगाराम को पूछताछ के बाद मुचलके पर रिहा किया गया है। पकड़ने वाले वन कर्मियों की टीम में वन क्षेत्राधिकारी जोशी के अलावा वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, निर्मल चंद्र खुल्वे, योगेश चंद्र और गणेश चंद्र पांडेय शामिल थे।
इनसेट
तस्करी में लिप्त फर्म के बारे में चालक ने दी अहम जानकारी
टनकपुर। तारपीन और बिरोजा की तस्करी में पकड़े गए टैंकर के चालक दीवान राम से वन विभाग की टीम ने पूछताछ कर मामले में लिप्त तस्करों के बारे में अहम जानकारी जुटाई है। वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी के मुताबिक चालक ने बताया कि वह पहली बार इस धंधे में शामिल हुआ है। उसने तस्करी करने वाली अल्मोड़ा की फर्म और उसके स्वामी के बारे में अहम जानकारी दी है। फर्म और उसके स्वामी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।