फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   250 km is strictly guarded on Nepal border: IG

250 किमी नेपाल सीमा पर है सख्त पहरा: आईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
250 km is strictly guarded on Nepal border: IG
चंपावत के एसएसबी परिसर का मुआयना करते एसएसबी के आईजी संजय कुमार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के आईजी (महानिरीक्षक) संजय कुमार ने कहा कि नेपाल से लगी उत्तराखंड की 250 किलोमीटर सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है। यहां चंपावत में एसएसबी की पंचम वाहिनी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से लगी नदी की सीमा और रात के वक्त निगरानी के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। अलबत्ता आईजी ने अवैध और छुपे हुए रास्तों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की अधिकारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन

आईजी ने पंचम वाहिनी परिसर के साथ यहां हो रहे निर्माण कार्यों का भी मुआयना किया। एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे एसएसबी के कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों की समस्याओं को सुन समाधान का भरोसा दिलाया। एसएसबी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने जिले में चल रहीं गतिविधियों की जानकारी दी। आईजी ने ग्रामीण इलाकों में जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ गांव के लोगों से दोस्ताना व्यवहार करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व वाहिनी परिसर में पहुंचने पर आईजी को सलामी दी गई। दौरे में डीआईजी अनुज थपलियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed