फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   24 hours later, began the movement on NH

24 घंटे बाद शुरू हुई एनएच पर आवाजाही

Sun, 03 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 03 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
24 hours later, began the movement on NH
24 घंटे बाद शुरू हुई एनएच पर आवाजाही - फोटो : अमर उजाला

 टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर 24 घंटे बाद आवाजाही शुरू हो सकी। चंपावत से 39 किलोमीटर दूर चल्थी में चट्टान गिरने से एनएच शनिवार दिन में करीब 1.35 बजे बंद हो गया था। रोड बंद होने से दोनों तरफ के वाहनों को टनकपुर और चंपावत से आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को एनएच में महज चार घंटे (सुबह 9.30 बजे से अपराह्न 1.35) आवाजाही हो सकी। चट्टान गिरने से मार्ग पर मलबा आ गया था। एनएच डिवीजन ने रोड को खोलने की तमाम कोशिशें की, लेकिन लगातार हुई बारिश ने उनके प्रयास नाकाम किए। अलबत्ता कुछ मुसफिरों ने ट्रांसिपमेंट के जरिए आवाजाही जरूर की। 
विज्ञापन


बारिश थमने के बाद रविवार दिन में एक बजे बाद एनएच को आवाजाही के लिए खोला गया। चंपावत के एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, टनकपुर के एसडीएम नरेश दुर्गापाल व सीओ आरएस रौतेला, चल्थी चौकी इंचार्ज विनोद जोशी को आवाजाही सुचारु करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले छोटे वाहनों को निकाला गया। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएस ह्यांकी ने बताया कि शनिवार को बंद 7 मोटर मार्गों को खोला गया। हालांकि बारिश से कुछ नए मार्ग बंद है। मार्गों को खोलने के लिए डोजर और जेसीबी लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed