{"_id":"5c800f9bbdec22146453616b","slug":"21551896475-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसुमलता ओली चुनी गई सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसुमलता ओली चुनी गई सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से खेतीखान में चल रहा 21 दिनी उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर प्रमाणपत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में कुसुमलता ओली सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी चुनी गईं।
ग्रामोद्योग भवन मानर खेतीखान में जिला उद्योग केंद्र की ओर से प्रायोजित प्रशिक्षण के समापन पर उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने महिलाओं की ओर से तैयार किए गए शॉल और अन्य सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने कम समय में हैंडलूम का कार्य सीखने पर महिलाओं के हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण के बाद ग्रामोद्योग
भवन मानर में शाल मफलर और सामान तैयार करेंगी ताकि समूह की सभी महिलाओं को काम के साथ आजीविका में वृद्धि करने का समान अवसर प्राप्त हो सके। संस्थान के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक माह का पुन: प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कि खेतीखान की पहचान हैंडलूम क्षेत्र में बनाई जा सके।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशिक्षण के अंतिम मूल्यांकन में कुसुमलता ओली प्रथम, सुनीता देवी द्वितीय और चंद्रकांता गहतोड़ी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रशिक्षण में 23 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वहां आरसेटी के प्रकाश जोशी, मास्टर ट्रेनर जीत सिंह मनराल, खादी भवन के व्यवस्थापक पीएस बनौला, महेश चंद्र जोशी आदि थे।