फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बकाया जमा नहीं करने पर 28 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे

बकाया जमा नहीं करने पर 28 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
बकाया जमा नहीं करने पर 28 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे
चंपावत। जिले में लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकाएदारों पर ऊर्जा निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऊर्जा निगम ने तीन दिन के अंदर 28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर एक लाख 13 हजार रुपये की वसूली कर ली है। कनेक्शन कटने के बाद पांच छह उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर दिया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने दो हजार से अधिक के बकाएदारों को दिसंबर में भी नोटिस जारी कर दिए थे। उसके बावजूद बड़े बकाएदार बिजली बिल जमा नहीं कर पाए हैं। ऊर्जा निगम ने वर्तमान में 800 उपभोक्ताओं का चयन कर लगभग एक करोड़ से अधिक की वसूली करने का लक्ष्य रखा है। इसमें सबसे अधिक बकाएदार चंपावत में है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे हैं उनमें से पांच-छह उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा कर दिया है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के पास वसूली के लिए मात्र 26 दिन ही रह गए हैं। ऊर्जा निगम की ओर से चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में अलग-अलग टीमें बनाकर वसूली की जा रही है। विकास भारती, एसडीओ, यूपीसीएल चंपावत ने बताया कि लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। रविवार तक 28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। तीन दिन के अंदर एक लाख 13 हजार की वसूली भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन क्षेत्रों से वसूल किया जाएगा बकाया
स्थान बकाएदार कटे गए कनेक्शन
चंपावत 280 11
लोहाघाट 165 06
पाटी 221 07
बाराकोट 134 04

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed