{"_id":"5c7c0c53bdec225567681482","slug":"21551633491-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में बैठकी होली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में बैठकी होली की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। श्री मस्टा संगीत कला समिति की ओर से पाटी श्रीराम भवन में हुई बैठकी होली में होल्यारों ने विभिन्न राग और फागों में गीत पेश किए। समिति के सचिव केसी भट्ट के सौजन्य से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रवीश पचौली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान प्रमुख होल्यार सीएस मौनी ने राग काफी में नायक नायिका के वियोग श्रृंगार का वर्णन करते हुए जबसे गये नहीं आए, कासों प्रीत लगाये गीत की शानदार प्रस्तुति दी। केसी भट्ट ने गाओ सुहागिन होली, बरस की घड़ी अलबेली, बीसी भट्ट ने सबको मुबारक होली, फागुन ऋतु शुभ अलबेली, प्रदीप प्रकाश ने तब जानू हो होली को खिलाड़ी, जब मोसे खेलो हो बिहारी, ललित सोराड़ी ने राग जंगला काफी में बता सखी कौन गली गये श्याम, एमएन पचौली ने ऐसी करत बरजोरी, श्याम मोरी बैंय्या मरोरी, पंकज पचौली ने ये कैसी प्रीत लगाई, श्याम तुम बड़े हरजाई, एमसी भट्ट ने श्याम खेलें होली, सखिन के संग में, विशाल पचौली ने मुरली अधर धर तान सुनावे, ललित सोराड़ी ने आज पिया के गरवा लगूंगी, कलंक लगे सो लगे री गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सीएस मौनी ने राग जंगला काफी में सारी डार गयो मो पे रंग की गगर गीत के साथ होली का समापन किया। देर रात तक चली होली में केसी पचौली, प्रदीप, नितिन कुमार, गौरव कोहली ने सुर में सुर मिलाया। तबले में ताल विशाल, योगेश ने संगत दी।