{"_id":"5c51ec69bdec22736a768e52","slug":"21548872809-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनार को हरा फाइनल में पहुंची पुलिस इलेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनार को हरा फाइनल में पहुंची पुलिस इलेवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। लडवाल फाउंडेशन स्व उत्थान की ओर से पाटी में दीवान सिंह लडवाल ममोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में पुलिस इलेवन चंपावत ने अधिकारी इलेवन भनार को हराकर फाइनल में
प्रवेश किया।
बुधवार को हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भनार इलेवन की टीम महज 75 रन पर सिमट गई। गोकुल ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। पुलिस इलेवन के नीरज ने दो, आनंद, प्रकाश और रितिक ने एक-एक विकेट लिया। पुलिस इलेवन ने विजयी लक्ष्य महज सात ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रेम ने 39 और संजय ने 27 रन बनाए।
प्रेम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। भनार के डरेन और दीनू ने एक-एक विकेट लिया। अंपायरिंग राकेश सिंह और प्रदीप मेहता ने की। स्कोरिंग राहुल मेहता और विकास मेहता ने की।
विज्ञापन
आयोजन समिति अध्यक्ष राकेश मेहता ने बताया कि बृहस्पतिवार को माहरा इलेवन जनकांडे और यंग स्टार इलेवन जौलाड़ी के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। तीन फरवरी को सी हांक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल की मौजूदगी में फाइनल मुकाबला होगा। वहां मुकेश बोहरा और अंकित बिष्ट आदि थे।