फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खो-खो में चंपावत, लोहाघाट और पाटी ने बाजी मारी

खो-खो में चंपावत, लोहाघाट और पाटी ने बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खो-खो में चंपावत, लोहाघाट और पाटी ने बाजी मारी
चंपावत। रविवार को गोरलचौड़ मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ के चौथे दिन भी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहा। खो-खो अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में चंपावत, लोहाघाट, पाटी ने बाजी मारी। अंडर-14 कबड्डी में पाटी, लोहाघाट, चंपावत, अंडर-17 में लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, अंडर-19 में लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट पहले तीन स्थान पर रहे। अंडर-14 बैडमिंटन एकल में शुभम अधिकारी, देवेश पटवा, प्रांजल कलखुड़िया, युगल में हर्षित बोहरा, चिन्मय जोशी, अमन पटवा, उत्कर्ष पटवा और पवन बिष्ट, हर्षित जोशी की जोड़ी अव्वल रही।
विज्ञापन


अंडर-17 बैडमिंटन एकल में मोहित गोस्वामी, अमन विश्वकर्मा, अमन, अंडर-17 युगल बैडमिंटन में भौतिक साह, सागर सिंह, अमन वर्मा, राहुल पंगरिया, दीपक मथेला, देवेंद्र की जोड़ी अव्वल रही। अंडर-19 बैडमिंटन एकल में अक्षत वर्मा, विपिन रावत, आयुष जोशी, युगल में सौरभ ओली, अमन साह, रितिक मोनी, विपिन सकलानी और विजय कुमार, कमल किशोर की जोड़ी अव्वल रही। मुख्य अतिथि सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद गहतोड़ी, बीओ जसवंत खड़ायत, वरिष्ठ लेखाकार नंद किशोर जोशी सहित शिक्षा विभाग के खेल समन्वयक, खेल प्रशिक्षक, प्रतिभागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed