{"_id":"5bba359a867a5568620940ad","slug":"21538930074-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में चंपावत का उम्दा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में चंपावत का उम्दा प्रदर्शन
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रलोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में चंपावत जिले की टीम उप विजेता रही। शानदार प्रदर्शन करने वाली चंपावत की टीम को ओलंपियन मनीष रावत ने सम्मानित किया।
हॉकी टीम प्रभारी डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी ने बताया कि 25 से 30 सितंबर तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई 18वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में फाइनल में जगह बनाई।
बालिका सब जूनियर और सीनियर वर्ग में भी जिले की बालिकाओं ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ बालक और चार बालिकाओं का राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
टीम का नेतृत्व कर रहे कोच कल्पना धामी, चंद्रा पांडेय, रचित वल्दिया, मुकेश वर्मा, सतीश जोशी ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार सातवीं बार शानदार प्रदर्शन किया है। टीम में चमदेवल, लोहाघाट, चंपावत और टनकपुर विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस कामयाबी पर मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित और तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।