{"_id":"5bb0ffdc867a5570ec6cf4a1","slug":"21538326492-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री में राहुल और प्रियंका सबसे तेज दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री में राहुल और प्रियंका सबसे तेज दौड़े
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर खेल विभाग की ओर से पुरुष और महिलाओं की ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। उद्घाटन जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने किया। राहुल भट्ट और प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में सुबह सात बजे से पुरुष वर्ग की दस किमी और महिला वर्ग की चार किमी. क्रॉस कंट्री शुरू हुई। पुरुष वर्ग में 154 और महिला वर्ग में 64 धावकों ने प्रतिभाग किया। पुलिस सुरक्षा के बीच हुई दौड़ में राहुल भट्ट और प्रियंका गुप्ता ने सबसे तेज दौड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा पुरुष वर्ग में ललित बिष्ट, अनुज, भूपेंद्र सिंह, प्रशांत जोशी एवं महिला वर्ग में नीतू, शांति, मीना और सरिता पहले पांच स्थानों पर रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता की देखरेख में हुई क्रॉस कंट्री के सफल आयोजन में लक्ष्मण सिंह पाटनी, ब्लॉक खेल समन्वयक एसपी यादव, व्यायाम शिक्षक ललित भट्ट, कल्पना आर्य, कल्पना धामी, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय, राउमावि आमबाग के प्रधानाचार्य शेर सिंह, रामायण प्रसाद, प्रकाश सिंह, रेखा पांडेय आदि ने सहयोग दिया।