{"_id":"5b5b4fab4f1c1b4f748b72d5","slug":"21532710827-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में उठी समस्याओं का एक माह के भीतर समाधान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में उठी समस्याओं का एक माह के भीतर समाधान करें
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। क्षेत्र पंचायत समिति बाराकोट की बैठक में बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याएं प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में मौजूद डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता लाने के साथ सदन में उठी समस्याओं को एक माह के भीतर हल करने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख निर्मल सिंह माहरा ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए।
बाराकोट अस्पताल में महिला और पुरुष चिकित्सक के साथ दो नर्स की नियुक्ति हो गई है। ज्येष्ठ उप प्रमुख रूपा गोस्वामी ने जलागम को क्षेत्र के सभी काश्तकारों का समय पर भुगतान करने को कहा। सदस्यों ने बापरू में पशु सेवा केंद्र खोलने, विद्यालयों के छतों पर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने पेयजल समस्या के साथ एनएच की ओर से विभिन्न सड़कों और वन पंचायत की भूमि पर मलबा डालने पर खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सदन में पीएमजीएसवाई, एडीबी, पर्यटन, कृषि, दुग्ध, उद्यान, सिंचाई, लघु सिंचाई, खाद्य, भूमि संरक्षण आदि विभागों के कार्यो पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, एसडीएम आरसी गौतम, खंड विकास अधिकारी सीएस मेवाड़ी, सीवीओ डा.बीएस जंगपांगी, ईई जल संस्थान अशोक कुमार, राजेश मौर्या, बीसी पंत, जीबी जोशी, डॉ.शूरवीर सिंह, डॉ.सुरेश उप्रेती सहित सभी अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।