फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रात भर क्रमिक अनशन में बैठे रहे बडोली के ग्रामीण

रात भर क्रमिक अनशन में बैठे रहे बडोली के ग्रामीण

Tue, 29 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रात भर क्रमिक अनशन में बैठे रहे बडोली के ग्रामीण
चंपावत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्व में स्वीकृत धौन-बड़ोली सड़क मार्ग का निर्माण शुरू किए जाने की मांग को लेकर बडोली के ग्रामीण सोमवार रात भर कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर डटे रहे। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करते हुए अनशन में शिरकत की।
विज्ञापन


मंगलवार को धरना स्थल में हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क को लटकाने के लिए वन पंचायत मझेड़ा की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने संबंधी झूठा पत्र डीएम को भेजा गया है। जबकि पूर्व में ग्राम पंचायत बस्तियागूंठ के ग्राम प्रधान, सरपंच और अन्य ग्रामीणों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र विभाग को दिया जा चुका है। 2014 में हुए लोक सभा चुनाव में ग्रामीणों की ओर से रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया गया था। तत्कालीन जिला प्रशासन ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मना लिया था मगर सड़क नहीं बनीं। ग्रामीण प्रकाश चंद्र, रेवाधर, दिनेश चंद्र, सतीश चंद्र, रमेश चंद्र, लीलाधर, तिलोमणी, खिलानंद, जय दत्त, प्रकाश चंद्र, बलदेव, शंकर दत्त, बसंती देवी, जानकी देवी, उमा देवी, सरली देवी, भूमि देवी, हीरा देवी, पार्वती देवी, खीमा देवी आदि अनशन में डटे रहे।
विज्ञापन


अनशन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उतरी
चंपावत। धौन-बडोली रोड निर्माण की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रतिभाग कर रही हैं। महिलाएं बारी बारी से क्रमिक अनशन में शिरकत कर रही है। इस दौरान उनके घर का काम गांव की दूसरी महिलाएं कर रही हैं। सड़क न होने से विकास की मुख्यधारा से पिछड़ने का दर्द बडोली गांव की महिलाओं के चेहरे से साफ महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed