{"_id":"5afb267d4f1c1bdb408b5959","slug":"21526408829-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त मोर्चा की विभिन्न विभागों में गेट मीटिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त मोर्चा की विभिन्न विभागों में गेट मीटिंग जारी
Updated Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। 11 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने फार्मेसिस्ट, एएनएम, कुमाऊं मंडल विकास निगम और जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ गेट मीटिंग कर मांगों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए शीघ्र मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विभिन्न विभागों के शिक्षकों, कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली, सेवाकाल में तीन पदोन्नति या एसीपी का लाभ देने आदि 11 सूत्रीय मांगें उठाई जा रही हैं मगर सरकार उनकी नहीं सुन रही है। मुख्य संयोजक जोशी ने बताया कि 18 मई को समस्त कार्मिक, शिक्षक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी, डिप्लोमा संचालन फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी ने किया। वहां डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय संयुक्तमंत्री सतीश चंद्र पांडे, मनोज आर्या, केएमवीएन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश लाल साह, प्रकाश सिंह तड़ागी, मातृ शिशु कल्याण एसोसिएशन मंडलीय महामंत्री सीता गहतोड़ी, संतोष चंद, बबीता, प्रेम राम आर्य, रोशन लाल, योगेश कन्नौजिया, मृत्युंजय वर्मा, जय बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।