फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाएं

लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाएं

Mon, 07 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाएं

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने जिले की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों एवं अपराध विवेचकों को लंबित विवेचनाएं जल्द निस्तारित करने को कहा। एसपी ने थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनकर उनका निस्तारण भी किया।

तहसील सभागार में हुई बैठक में एसपी ने जिले के सभी थानों की अपराध समीक्षा कर प्रभारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने, निजी वाहनों में किसी भी प्रकार के बोर्ड, विभाग का नाम, विभाग का मोनोग्राम लगाए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा टनकपुर एवं बनबसा थाना प्रभारियों को ओवरलोड शक्तिमान ट्रकों, डंपरों के टायर चेक कर कार्रवाई करने, पुलिस कर्मियों से वीडियोग्राफी, स्पीडो मीटर से चालान करने, प्रेशर हार्न निकालने, थानों में अल्कोहल परीक्षण बूम बनाने, बरामद होने वाले अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए प्रोफाइल बनाकर एफएसएल भेजने, जनता के साथ मधुर व्यवहार करने के साथ ही समय-समय पर गोष्ठी आयोजित करने, बाहरी लोगों पर नजर रखकर उनका सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। एसपी ने आठ और नौ मई को मौसम विभाग की आंधी एवं ओलावृष्टि की चेतावनी के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को सतर्क एवं आपदा में बचाव राहत के लिए तैयारी की दशा में रहने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ आरएस रौतेला, वाचक पुलिस अधीक्षक शिव सिंह गुंसाई, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, चंपावत कोतवाल सलाउद्दीन खान, बनबसा थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह, चल्थी चौकी इंचार्ज पी विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


स्कूल बसों में अनिवार्य रूप से लगाएं सीसी कैमरे
टनकपुर (चंपावत)। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने नागरिकों एवं स्कूल प्रबंधकों की बैठक लेकर यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग की अपील की। तहसील सभागार में हुई बैठक में एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही हादसे की बड़ी वजह है। एसपी ने कहा कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस सजग है। स्कूल बसों में सीसी टीवी लगवाए जा रहे हैं। एसपी ने स्थानीय स्कूलों के प्रबंधकों से भी बसों में अनिवार्य रूप से सीसी कैमरे लगाने को कहा। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, लायंस क्लब अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, योगेंद्र सिंह ज्याल योगी, पब्लिक स्कूल संगठन के अध्यक्ष नवलकिशोर तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed